कोई महान वहान नहीं हो
अपनी ज़िंदगी में सवालों के जवाब ढूंढ़ता फिरता रहा हूं। 2014 ने मेरे कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन कम्भख्त कुछ और सवाल खड़े हो गए। पहले से जादा उलझे। पहले से जादा मुश्किल।
पिछले सवालों को कमसकम पूछा जा सकता था।
इस बार क्या होगा क्या जानूं ??????
पिछले सवालों को कमसकम पूछा जा सकता था।
इस बार क्या होगा क्या जानूं ??????
जब बिजली कड़की पहली बार
बस्ती में मच गया हाहाकार
सबने देखा बिजली को
पर कुछ ने देखा सब को
जिसने देखा सब को
वो समझ गए डर क्या है
बला है
सपनो के टूट जाने सी
खला है
जिसने देखा सब को
वो समझ गए गए डर क्या है
हतियार है
सब को धमकाने का
व्यापार है
जब बिजली कड़की पहली बार
शुरू हो गया व्यापार
जिसने सबको डरते देखा
उसने डराया बार बार
देश बनाकर राज किया
भेष बनाकर राज किया
कांट छांट कर राज किया
बांट बांट कर राज किया
जब बिजली कड़की पहली बार
बस्ती में मच गया हाहाकार
सबने देखा बिजली को
पर कुछ ने देखा सब को
जिसने देखा सबको
उनके कहो एक बार
बिजली की तरफ
देखो यार
जिसने बिजली बनायीं
तुम इतने महान नहीं हो
तुम इंसान हो बस
कोई महान वहान नहीं हो
very true,... koi mahan vahan nhi hai
ReplyDeleteDhong karte hai loog k wo bahut bade hai or darate hai sabko. Loog darte hai isliye darate hai. Jis din loog darna band kar denge sab theek ho jayega.
ReplyDelete